फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत महिला मिली, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Jail Love Story
विज्ञापन
लार रोड। लार थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला का रिश्ते के देवर ने अपहरण कर लिया। महिला को लार पुलिस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लार थानाक्षेत्र के एक गांव की एक महिला गांव के ही रिश्ते में देवर लगने वाले एक युवक के साथ कुछ दिनों पहले इलाज कराने भाटपाररानी गई थी। साथ गये युवक ने इलाज के बाद वापस आते समय बाइक का तेल खत्म होने की बात कह महिला को भटनी लेकर चला गया। भटनी पहुंचने पर महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर किसी गोपनीय जगह पर लेकर चला गया। महिला के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उक्त युवक के मोबाइल पर फोन कर महिला के बारे में पूछा। परिजनों के फोन करने पर उक्त युवक महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर महिला की बरामदगी की गुहार लगाई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपहृत महिला को सलेमपुर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बार-बार नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर उसका उत्पीड़न करता था। विरोध करने पर मेरे बच्चे को मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें