फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसके साथी पर दुष्कर्म, पाक्सो व साजिश रचने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का आरोप है कि करीब एक साल पूर्व कस्बे के ही एक लड़के से प्रेम हो गया। युवक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बीते आठ मई को युवक अपने दोस्त की मदद से उसे अगवा कर अपने घर में बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। मौका देखकर किसी तरह चंगुल से छूटकर घर पहुंची। भाई के साथ किशोरी ने थाने पर पहुंच तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक मदनपुर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी राजनारायण और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें