गौरी बाजार (देवरिया)। चौरी-चौरा स्टेशन के बीच भटोली बुजुर्ग रेलवे ढाले के समीप एक 30 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय यह हादासा हुआ। वहीं लोगों में चर्चा है कि महिला गृहकलह से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला की पहचान गौरी बाजार क्षेत्र के पिपरा धनी निवासी शांति देवी पत्नी महेंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।