फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी पर साइबर अपराधियों ने अकाउंट में भेजा रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ओरिएंटल बैंक में एक महिला ग्राहक का 92 हजार रुपये तीन माह पूर्व एक अकाउंट में ट्रांसफर हो गया। पासबुक प्रिंट कराने बैंक पहुंची खाताधारक को इसकी जानकारी हुई। साइबर क्राइम कंट्रोल टीम के प्रयास से महिला ग्राहक के अकाउंट में साइबर ठगों ने रकम वापस कर दिया। इस रैकेट का पर्दाफाश करने में टीम जुटी है। शहर की रहने वाली ज्योति शर्मा का ओरिएंटल बैंक में खाता है। इनके खाते से तीन माह पूर्व 92 हजार रुपये किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन इसकी जानकारी महिला को नहीं हो सकी। करीब ढाई माह पूर्व बैंक में पासबुक प्रिंट कराने पहुंचीं तो जानकारी हुई। ज्योति ने इसकी शिकायत बैंक मैनेजर और एसपी से की। एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम कंट्रोल के प्रभारी विजय श्रीवास्तव की टीम पता लगाने में जुट गई। बैंक पहुंची टीम को जानकारी हुई कि 19 दिनों में बैंकिंग एप यूपीआई के जरिए पांच-पांच हजार रुपये फैजाबाद के विपिन पांडेय के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर हुआ है। टीम ने विपिन से संपर्क किया तो वह पूरी कहानी बताई और जौनपुर के व्यवसायी सलीम अहमद का नाम बताया। युवक ने बताया कि मोबाइल से यह काम सलीम ने किया है। खुद को घिरता देख उसने रकम वापस कर दी। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। इसमें कुछ बैंककर्मियों की भूमिका संदिग्ध है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें