आबकारी विभाग ने शराब के दुकानों की जांच की
डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
ओवर रेटिंग की मिल रही थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का जांच किया। बताया जाता है कि बिक्री मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। त्योहार निकट होने और हुई जांच से दुकानदारों में हड़कंप रहा। होली त्योहार के दिन शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश है। जिसको देखते हुए शौकीनों की दुकानों पर भीड़ जमा हो रही है। बुधवार को आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने भलुअनी, करुअना, मगहरा, पैना, कपरवार, बरांव आदि जगहों पर सघन छापेमारी की। जहां टीम ने दुकानों का स्टॉक रजिस्टर की पड़ताल किया। जबकि दुकानों पर आने-जाने वाले ग्राहकों से बिक्री रेट की जानकारी हासिल की। टीम में यशवंत सिंह, अमित सिंह, लालचंद, सुनील राय आदि शामिल रहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि सेल्समैनों की ओर से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की शिकायत थी। जिसकी जांच कराई गई है।