फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की मिट्टी बेच रहे डंपर और जेसीबी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देवरिया। कुसम्ही रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर पांच के समीप गड्ढा भरने के लिए लगाए गए जेसीबी और डंपर चालक रेलवे की मिट्टी और मलबा चुराकर बाहरी व्यक्ति को बेच रहे थे। देवरिया आरपीएफ ने सोमवार की देर शाम स्टेशन के पास मिट्टी और मलबा (डेब्रिस) लादे हुए डंपर और जेसीबी के चालकों को पकड़ा। पूछताछ में जेसीबी चालक ने अपना नाम प्रमोद कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ऊंचगांव थाना बेलीपार और डंपर चालक ने अपना नाम रमेश ओझा पुत्र केदार निवासी आमकोल थाना चौरीचौरा जिला गोरखपुर बताया। आरपीएफ ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर पांच के समीप गड्ढा है। रेलवे ने इसे भरवाने के लिए जेसीबी और डंपर लगवाया था। स्टेशन के समीप गिरे मिट्टी और मलबे को इसी गड्ढे में गिराना था। जेसीबी और डंपर चालक दिन में तो यह गड्ढा भर रहे थे लेकिन शाम होते ही वे इसे सरैया चीनी मिल के समीप एक व्यक्ति से रकम लेकर रेलवे की मिट्टी और मलबे से उसका गड्ढा पाट रहे थे। इसकी सूचना देवरिया आरपीएफ को लगी। इंस्पेक्टर अभय कुमार राय के निर्देश पर एसआई अब्बू गफ्फार फरहान के नेतृत्व में स्टेशन के समीप ढाले पर छापेमारी की जहां से रेलवे का सामान बाहर ले जाया जा रहा था। आरपीएफ को देख जेसीबी और डंपर मेें बैठे दो लोग भाग निकले जबकि दोनों के चालकों को आरपीएफ ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें