फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप और मोबाइल के शौक में बन गए चोर

विज्ञापन
चोरी का एसपी ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मोबाइल और लैपटॉप चलाने के शौक ने तीन युवकों को चोर बना दिया। लेकिन इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। खुखुंदू बाजार में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों के पास से 2.50 लाख के लैपटॉप, मॉनीटर, एलसीडी, 45 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस टीम को यह सफलता सर्विलांस की मदद से मिली है।
विज्ञापन

खुखुंदू बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी थी। पुलिस की सक्रियता के बावजूद दस दिनों में चार दुकानों में लाखों की चोरी हो गई। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुखुंदू थानाक्षेत्र के दुल्हूं गांव निवासी सगे भाई जाबिद अली, जुबेद अली और दुर्गेश मद्घेशिया को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर दर्जनों मोबाइल सेट, लैपटॉप, मोबाइल की बैट्री, एलसीडी टीवी समेत अन्य उपकरण गांव में तालाब किनारे झाड़ी से बरामद किया। तीनों आरोपियों ने बताया कि मोबाइल और लैपटॉप चलाने के लिए चोरी के वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसमें सलेमपुर के एक दुकानदार को मोबाइल सेट दुर्गेश ने बेचा था। चोरी का एक मोबाइल जाबिद अली चला रहा था। इसमें माध्यम से एसओजी और खुखुंदू पुलिस को सफलता मिली।

बेटों की करतूत जानकर भड़के पिता
सेवानिवृत्त आर्मी जवान झगरू अली को अपने बेटे जाबिद और जुबेद को चोरी के मामले में पकड़े जाने की जानकारी पर भड़क गए और पुलिस के सामने गोली मरने की बात कहने लगे। झगरू के नौ बेटे और तीन बेटियों में जाबिद और जुबेद शुरू से अलग हैं। तीनों युवक हाईस्कूल भी पास नहीं पाए हैं। इस घटना का मास्टरमाइंड दुर्गेश है।
विज्ञापन


पर्दाफाश में यह टीम रही शामिल
चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने वाली टीम में खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक, स्वाट प्रभारी अनिल यादव, सिपाही आनंद शंकर सिंह, राहुल सिंह, विमलेश सिंह, घनश्याम सिंह, मेराज खान, धनंजय श्रीवास्तव, अरुण खरवार, सुधाकर खरवार, कुलदीप, अंकित, राजीव सिंह, राधेश्याम, इबरार खान, नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


एएसपी ने कार्यभार ग्रहण किया
देवरिया। एएसपी गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें रुद्रपुर और उत्तरी सर्किल का चार्ज मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें