फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन


गौरीबाजार के खरोह रेलवे क्रॉसिंग के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के भटौली बुजुर्ग चौराहे के पास शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना शाम पांच बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरे रंग का चेकदार शर्ट व जींस पैंट पहने युवक शाम पांच बजे के आसपास खरोह चौराहे के रेलवे क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर दूर जान देने की नीयत से रेल लाइन के बीचो-बीच जाकर खड़ा हो गया। यह देखकर आसपास लोग शोर मचाने लगे। लोगों ने उसे बचाने की भी कोशिश की, मगर तब तक देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने 100 नंबर सूचना दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें