फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से मौत की जांच करने पहुंचे ज्वाइंट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- बच्चों के पिता को सीएचसी पर बुलाकर दर्ज किया बयान
- दस माह पूर्व नगर के गायागीर वार्ड में हुई थी दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लार। सीएचसी पर ज्वाइंट डायरेक्टर गनेश यादव मंगलवार को पहुंचे। ओटी, ईटीसी और अस्पताल परिसर का भ्रमण कर जांच किया। वहीं भूख से दम तोड़ने वाले बच्चों के पिता पशुपति राजभर को अस्पताल पर बुलाकर बयान दर्ज किया। साथ में मौजूद एसीएमओ डॉ.डीबी शाही ने किसी संस्था से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। भूख से मौत के मामले में ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबर के आधार पर इसकी जांच चल रही है। इस दौरान डॉ.बीबी सिंह, मलहुराम कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। बता दें कि लार के गायागीर वार्ड में 12 दिसंबर 2017 को दो बच्चों की भूख से मौत हो गई। प्रशासन ने इसे बीमारी से मौत होना बताया। कई टीमों ने इसकी जांच की। समाचार पत्रों के माध्यम से मामला सामने आने के बाद शासन स्तर से भी जांच कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें