फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
भाटपाररानी में एक किरना की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर स्थित पीएचसी गेट पर शनिवार को तड़के तीन बजे एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया। पीएचसी गेट पर बेलपार पंडित निवासी रमाशंकर कुशवाहा की किराने की दुकान है। वह रोज की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए। शनिवार को तड़के तीन बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें कई बोरा चीनी, मैदा, डालडा, दाल, चावल तेल सहित तीन लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में रखा कुछ नकदी भी जल गया। धुआं बगल के दुकान में पहुंचा तो दुकान में सोए दुकानदार की नींद खुली। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर दुकानदार रमाशंकर भी पहुंच गया। दुकान का सारा सामान, रैक और चौकी आदि जलकर राख हो चुका था। नगर पंचायत प्रशासन ने सुबह मलवा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें