फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर सजायाफ्ता कैदी की मौज मास्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कानपुर के सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी शिब्कतुल्लाह उर्फ बबल की देवरिया में दो दिन पहले पेशी थी। आम्रपाली एक्सप्रेस से देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरते वक्त उसके हाथों में न तो हथकड़ी थी और न ही पुलिस उसे पकड़े थी। कंधे पर बैग लटकाए सजायाफ्ता कैदी स्टेशन पर टहलता हुआ देखा गया। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी तमाशबीन बन रहे। उसकी हरकतों को ‘अमर उजाला’ ने कैमरे में कैद कर लिया। देवरिया के मदनपुर में ताड़ के विवाद को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं। मदनपुर निवासी शिब्कतुल्लाह उर्फ बबल भी दो लोगों की हत्याओं का आरोपी है। उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। कुछ दिनों पहले बबल को देवरिया से कानपुर जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को देवरिया कोर्ट में पेशी थी। एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी कैदी बबल को आम्रपाली एक्सप्रेस से देवरिया लेकर पहुंचे थे। इस बाबत एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कानपुर के एसपी को पत्र लिखा जाएगा ताकि आगे से उस पर बंदिशें रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें