फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भलुअनी थानाक्षेत्र के भेड़ा पाकड़ कला गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगा लिया। घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी होने पर बूढ़े माता-पिता ने शोर मचाया। गांववालों ने युवक को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भेड़ा पाकड़ कला गांव निवासी रामतौल के तीन बेटों में सुशील बीच का था। बड़े और छोटे भाई दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी करते हैं। अविवाहित सुशील शुक्रवार की रात कमरे में सोने गया। रात 10 बजे के बाद वह छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। कुछ ही देर में माता-पिता ने देख लिया। शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सभी ने मिलकर सुशील को नीचे उतारा। उसकी सांस चल रही थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। मां कमलापति का कहना था कि बुढ़ापे की लाठी टूट गई। उधर, सूचना मिलने पर बड़ा भाई सुनील और छोटा भाई सोनू घर आ रहे हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें