फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बोलेरो खरीदना पड़ा महंगा,43 हजार का लगा चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर खरीद रहे थे बोलेरो, 43 हजार ठगे
विज्ञापन

खाते में रुपये मंगाने के बाद फरार हुए जालसाज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चार साल पुरानी बोलेरो आधी से भी कम कीमत पर बेचने का सब्जबाग दिखाकर जालसाजों ने एक युवक को 43 हजार का चूना लगा दिया। ओएलएक्स पर बोलेरो देखकर युवक ने बुकिंग करते हुए 43 हजार रुपये खाते में भेज दिया। रकम मिलते ही जालसाज लापता हो गए। उनका फोन भी बंद हो गया। थकहार कर पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भटवलिया निवासी अमन कुमार प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। ओएलएक्स पर किसी ने 2014 मॉडल की एक बोलेरो की फोटो बिक्री के लिए अपलोड की थी। इसकी कीमत महज 2.60 लाख रुपये रखी गई। अमन ने वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कागजी खानापूरी के लिए जालसाज ने अमन से दो बार में 43 हजार रुपये बैंक खाते में मंगा लिया। दूसरे दिन फोन करने पर बताया कि फैजाबाद तक बोलेरो पहुंच गई है। तीसरे दिन संपर्क किया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। कुछ देर के लिए नंबर ऑन हुआ तो फोन रिसीव करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए कट कर दिया। वेबसाइट पर दर्शाया नाम-पता भी फर्जी पाया गया। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस सेल की मदद से नंबर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें