फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ कर रहा शोहदा गिरफ्तार

विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
लार। अपराधियों पर पुलिस की कमजोर पकड़ का फायदा उठाकर छेड़छाड़ का आरोपी युवक पुलिस हिरासत से भाग गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और इश्क का भूत उतार दिया। लार के सरकारी अस्पताल में क्षेत्र की एक युवती इलाज कराने आई थी। रेवली गांव का लाल मोहन पुत्र जंगली भी आया था। अस्पताल में काफी भीड़ थी। गर्मी से परेशान मरीज और तीमारदार बरामदे में पंखे के नीचे खड़े थे। भीड़ का लाभ उठाते हुए युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने डायल 100 पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उसे अपनी गाड़ी में बैठा रही थी तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे दौड़ाकर अस्पताल के बाहर से पकड़ लिया। एसओ ने सिपाहियों को 500 इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें