फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
महिला अपने बच्चे को ठंड से बचाने के लिए पूरा जतन किए हुए थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले में अलग-अलग जगहों पर ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली के बाकी फुलवरिया के बुट्टन यादव 45 पुत्र रामअवध की तबीयत खराब थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, यहां उसकी मौत हो गई। परिवारवालों का कहना था कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। वहीं बघौचघाट के हरखौली के चंद्रिका यादव (59) वर्ष की भी मौत हो गई। इनके शव का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिवारवालों के लोगों ने ठंड लगने से मौत की बात कही है। वही, दूसरी ओर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर गांव के सीताराम राजभर की ठंड से मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह सेमरा घुसरी गांव में मजदूरी करने गया था। देर शाम मजदूरी कर घर के लिए निकला। बर्फीली हवा के चलते उसे ठंड लग गई। सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने शनिवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार किया। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने तहसील प्रशासन को पत्र देकर आर्थिक मदद की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें