फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने दिया अर्घ्य

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। छठ वेदी तोड़ने व अंबेडकर का फोटो हटाने को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों में विवाद होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने अर्घ्य दिया। गुरुवार को लार थाना के कुंडावल तारा गांव में छठ वेदी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। गांव में पूरी रात पीएसी तैनात रही। इससे गांव में तनाव का माहौल छठ के दिन तक कायम रहा।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों ने छठ की वेदी तोड़ दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ मामला शांत कराया। पुलिस छठ वेदी तोड़ने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस बल को छठ घाट पर तैनात किया गया। इसके बाद महिलाओं ने अर्घ्य दिया। थानेदार भीष्मपाल सिंह ने बताया कि गांव का माहौल सामान्य है। वेदी तोड़ने वालों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

करंट से महिला झुलसी
मेहरौनाघाट। लार थाना के धवरिया गांव की मुन्नी देवी शुक्रवार को घर में काम कर रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। इससे वह झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें