फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
योगेश जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष और सपा नेता तेज प्रताप जायसवाल ने गौरीबाजार के मठिया माफी चौराहे पर व्यापारी योगेश जायसवाल की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने हत्यारों को 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि योगेश ने रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा है कि आज योगेश की जान चली गई। उन्होंने कहा कि बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले की सभी दुकानें बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। मठिया माफी में बेकरी व्यवसायी की हत्या के लिए लोग पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों पर कार्रवाई की होती तो योगेश की हत्या नहीं होती। योगेश ने छह दिन पहले ही रंगदारी मांगने का नामजद केस दर्ज कराया था। बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाए मौन साधे रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इसका नतीजा शनिवार की शाम दुकान पर चढ़कर व्यापारी की हत्या के रुप में सामने था। घटना के बाद लोगों में पुलिस के प्रति कड़ा आक्रोश था। यही कारण था कि देर रात तक थाने की पुलिस मौके पर पहुंचने से कतराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें