फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टियर्ड शिक्षक से बोलेरो सवार युवकों ने सात हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक से सात हजार की लूट
विज्ञापन


कनपटी पर असलहा लगा लूटी रकम, बलुआ अफगान के पास छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। थानाक्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव के पास सेवानिवृत्त शिक्षक से असलहे के दम पर बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने सात हजार रुपये लूट लिए। शाम को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रामपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सभापति तिवारी बुधवार को किसी काम से देवरिया गए थे। दोपहर में हावड़ा-काठगोदाम ट्रेन से वह भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। घर जाने के लिए वह भटनी पक्का पुल पर टेंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी समय उधर से गुजर रही एक बोलेरो पुल पर रुकी और इसमें सवार एक शख्स ने हालचाल पूछा और गांव तक चलने की बात कहकर बैठा लिया। मिश्रौली दीक्षित गांव के पास अभी बोलेरो पहुंची थी कि इसमें सवार एक शख्स ने असलहा निकाल शिक्षक की कनपटी पर सटा दिया। जेब में रखे सात हजार रुपये लूट लिए और बलुआ अफगान गांव के पास उतार कर बिहार की ओर भाग गए। पैदल घर पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। शाम को थाने पहुंचे शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी। देर शाम तक थाने में लोगों की भीड़ जमी रही। एसओ वीडी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें