फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं की मान्यता लेकर आठवीं तक पढ़ाई

विज्ञापन
school bag
विज्ञापन

विज्ञापन
खुखुंदू। बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बुधवार को बीईओ प्रभात श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने खुखुंदू क्षेत्र के कई विद्यालयों की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता चल रहे दो विद्यालयों पर नोटिस चस्पा की गई, जबकि पांचवीं की मान्यता पर आठवीं तक संचालित तीन स्कूलों को बंद कराकर बच्चों को घर भेज दिया गया। बीईओ ने बताया कि जांच में खुखुंदू के इमानुअल मिशन स्कूल और चाणक्य कोचिंग सेंटर बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे थे। इन दोनों संस्थाओं को नोटिस देकर बंद करने के निर्देेश दिए गए हैं। इसके अलावा मैनू निशा, महात्मा गांधी, जागृति पब्लिक स्कूल की जांच में तीनों विद्यालय के पास पांचवीं तक ही मान्यता पाई गई, जबकि वहां आठवीं तक कक्षाएं चल रही थीं। तीनों स्कूल में छह से आठ तक की कक्षाओं को बंद कराकर बच्चों को घर भेज दिया गया। उधर, सेंट कैथरीन स्कूल में मान्यता का कोई कागज उपलब्ध नहीं था। विद्यालय प्रबंधक ने कहा मान्यता मिल चुका है। बीईओ ने उन्हें शाम तक की मोहलत देते हुए कार्यालय में कागज उपलब्ध कराने को कहा। अनुमति पत्र नहीं होने की दशा में गुरुवार से विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए। टीम में एबीआरसी सह समन्वयक विनोद मिश्र, नन्हे सिंह, मदन मोहन मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें