रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात घर में सो रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बुधवार की देर शाम तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। एक गांव निवासी युवती मंगलवार की रात युवती अपने कमरे में सोने चली गई। इसी बीच गांव का ही एक युवक चुपके से उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो युवक भाग गया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के घर पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। बुधवार की देर शाम तक पूछताछ होती रही। मामले में शाम तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की सूचना पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है, लेकिन मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।