गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तार विशुनपुर गांव में रविवार की रात लगी आग में 500 बोझ गेहूं की फसल जल गई। गांव के पश्चिम तरफ उमेश सिंह और अदालत प्रजापति ने कटाई कर गेेेेहूं के बोझ रखे थे। धुआं और आग की लपटें देख कर गांव के लोग दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। लोगों की सूचना पर वहां फायर ब्रिगेड भी पहुंचा, लेकिन गेहूं के बोझ जल चुके थे।