खुखुंदू। शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीट दिया। इसके कारण जांघ के पिछले हिस्से में चोट आई है। पिता ने थाना में तहरीर दी लेकिन शाम को दोनों ने समझौता कर लिया। वीरपुर मिश्र निवासी अजय यादव का पुत्र हर्ष खुुखुंदू कस्बा में एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता है। दोपहर में छुट्टी के बाद छात्र स्कूल के वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच शिक्षक आए और बिना पूछे छात्र को पीटने लगे। इसके कारण जांघ के पिछले हिस्से में चोटें आईं। पिता ने जाकर थाने में तहरीर दी लेकिन शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।