फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
रुद्रपुर-निबही मार्ग पर हुआ हादसा, बहन के घर जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। रुद्रपुर-निबही मार्ग पर एकला मिश्रौलिया गांव के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक गोरखपुर जिले का निवासी थी। वह रुद्रपुर क्षेत्र के नकइल गांव में अपने बहन के घर जा रहा था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के चिलुआताल थानाक्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी शैलेंद्र साहनी (30) मंगलवार को बाइक से अपनी बहन वंदना के घर रुद्रपुर क्षेत्र के नकइल गांव के तलशपुरवा में जा रहा था। वह बोहाबार के रास्ते रुद्रपुर की तरफ आ रहा था। बाइक चलाने के दौरान शैलेंद्र हेलमेट नहीं पहने था। एकला मिश्रौलिया गांव के समीप मोड़ पर चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह बाइक से सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस शव को लेकर कोतवाली पहुंची। युवक से एक वर्ष का बेटा भी है। उसकी पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें