फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़न दस्ता ने वाहन चेकिंग के दौरान मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ा छ: लाख, किया जप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौना बॉर्डर पर पकड़े गए छह लाख रुपये जब्त
विज्ञापन

लार का व्यवसायी गुठनी से वसूली कर लौटा रहा था
साक्ष्य नहीं देने पर उड़न दस्ता टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लार। बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को बाइक सवार दो लोगों के पास से छह लाख रुपये उड़न दस्ता की टीम ने बरामद किया। बाइक सवार युवक ने अपने को व्यवसायी बताया, लेकिन रुपये लाने का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने रुपये को जब्त कर दिया।
विज्ञापन

उड़न दस्ता के प्रभारी कुमार गौरव और दरोगा आशुतोष कुमार मेहरौना चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति बैग लेकर बिहार की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। बाइक रोकने का इशारा करने पर युवक भागने की कोशिश किए, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान बैग में छह लाख रुपये मिले। पूछताछ में युवक ने लार गांधी मार्केट निवासी मोहम्मद आरिफ और लार नगर का थोक व्यवसायी अपने को बताया। बिहार के दुकानदारों को दिए गए सामान का बकाया वसूली की रकम होने का दावा किया। टीम ने वसूले गए रुपये का साक्ष्य मांगा तो हाथ खड़ा कर दिया। इस दौरान उड़न दस्ता टीम के प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि रुपये को जब्त कर लिया गया है। रुपये वसूली का साक्ष्य प्रस्तुत करने पर लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें