भाटपाररानी। खामपार थाने के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। नाकाम होने पर युवकों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में घायल महिला को उसके पति ने भाटपाररानी पीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे खामपार थानाध्यक्ष श्यामधर सिंह ने महिला से बयान लेने का प्रयास किया, मगर वह बेहोशी की हालत में थी। पति का आरोप है कि पत्नी पास के गांव में खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और दुराचार का प्रयास करने लगे। पत्नी के शोर मचाने पर उसे पीटकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष श्यामाधर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।