फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र का हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर कारखाना। हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के टीचर में एक छात्र द्वारा कबड्डी खेलने से इंकार करने पर डंडे से पिटाई कर दी। इससे छात्र का एक हाथ टूट गया। शिक्षक ने अपने बेटे के साथ छात्र को घर भेज दिया और खुद गांव छोड़कर भाग गया। घटना देसही देवरिया विकासखंड के महेशपुर स्थित कृषक सरस्वती शिशु मंदिर की है। क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी वशिष्ठ गुप्ता का 13 वर्षीय बेटा पीयूष गुप्ता कक्षा सात का छात्र है। वह देसही देवरिया विकासखंड के महेशपुर में पढ़ता है। विद्यालय में एक शिक्षक जूनियर के छात्रों को कबड्डी खेला रहे थे। तबीयत खराब होने से पीयूष ने कबड्डी खेलने से इंकार कर दिया। छात्र के इंकार पर शिक्षक नाराज होकर छात्र की पिटाई कर दी। अध्यापक की पिटाई से छात्र का बायां हाथ टूट गया और वह बेहोश हो गया। इससे विद्यालय में अफरा तफरी मच गई और शिक्षकों ने छुट्टी कर चले गए। घंटे भर बाद शिक्षक ने अपने बेटे के साथ पीयूष को उसके घर भेजवा दिया और खुद गांव छोड़कर भाग गया। छात्र ने पूरी घटना परिजनों को बताई। देर शाम थाने पहुंचे छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी थानेदार शेषनाथ यादव ने कहा कि कहा कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें