फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष के बेटे की तलाश में जुटी स्वॉट टीम

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
बरहज। नगर के पुराना बरहज निवासी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी जायसवाल के बेटे मानवेंद्र उर्फ दीपू पर एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा स्वॉट टीम भी लगा दी गई है। 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ रही।
विज्ञापन

सोमवार को तिवारीपुर निवासी मनसा गुप्ता मां माधुरी के साथ देई स्थान पर कड़ाही चढ़ाने गई थी। परिजनों का कहना है कि वापस घर आते समय रास्ते में घर के समीप मानवेंद्र ने उसे गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर खेत में गिर गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में चल रहा है। मामले की वजह लोगों में चर्चा का विषय बना है। मानवेंद्र के अलावा उसके घरवाले भी फरार चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के दिन से मानवेंद्र की गिरफ्तारी को लेकर इंस्पेक्टर जेपी सिंह यादव आदि के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जबकि पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने स्वॉट टीम भी लगा दिया है। बृहस्पतिवार को स्वॉट प्रभारी अनिल यादव अपने सहयोगियों के साथ नगर में डेरा डाले हैं। पुलिस मुखबिरों और सर्विलांस के जरिये आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ही जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें