फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने रेलयात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। ट्रेन में सफर के दौरान यात्री को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया। गंभीर हालत में आरपीएफ ने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। भटनी रेलवे स्टेेशन पर शनिवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बृद्घ यात्री अचेत मिला। इसकी सूचना लोगों ने आरपीएफ को दिया। एंबुुलेंस की मदद से आरपीएफ ने पीएचसी पर भेजा। हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वृद्घ को एक ट्रेन से दो युवकों ने नीचे उतारा और प्लेटफार्म पर सुला दिया। इसके बाद दोनों युवक उसी ट्रेन से चले गए। मृतक यात्री के पास कोई टिकट या मोबाइल नहीं था जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान ने बताया भटनी स्टेेशन पर यात्री बेहोश मिला। बीच में होश आने पर अपने को सिवान का रहने वाला बताया। तबीयत खराब से उसकी मौत होने की आशंका है। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें