फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वराद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन


सदर कोतवाली के परसिया मल्ल गांव का रहने वाला था मन्नू
सोमवार की रात एक मैरिज हॉल में काम के दौरान आया चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक मैरिज हॉल में काम करने वाला मजदूर सोमवार की रात करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सदर कोतवाली के परसिया मल्ल गांव निवासी मन्नू (22) देवरिया खास स्थित एक मैरिज हॉल में मजदूरी करता था। सोमवार की रात को काम करने के दौरान ही करंट की चपेट में आया। साथ के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मन्नू को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मन्नू ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। मन्नू तीन भाइयों में बीच का था। जितेंद्र बड़ा और अभिषेक छोटा है। मां किशुनदेई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।


करंट से बच्ची झुलसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरारी गांव निवासी नेहा (12) मंगलवार की सुबह छत पर गेहूं पसार रही थी। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार जोड़ते झुलसा युवक
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भृगुसरी गांव निवासी आकाश (24) मंगलवार को विद्युत तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें