भाटपाररानी। फेसबुक पर क्षेत्र के एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इससे हियुवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में दिलीप ने बताया है कि क्षेत्र का ही एक युवक फेसबुक पर सीएम के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक पोस्ट किया जाता रहा है। मना करने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा। पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रही है। इससे हियुवा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बाबत एसओ शिवशंकर चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है, इसकी जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।