फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया। कुशीनगर के कसया गांधी चौक पर सोमवार की भोर में सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत हो गई। वह रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर तक चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार गांव निवासी दिनेश गिरी 45 कलेक्ट्रेट कचहरी में वकील थे। रविवार की रात को वह किसी शादी समारोह में शामिल होने पडरौना गए थे। सोमवार की भोर में तीन बजे वह अकेले बाइक से लौट रहे थे। अभी वह कसया गांधी चौक पर पहुंचे थे कि बाइक तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गई। हादसे में दिनेश गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया में भर्ती कराया। सूचना पर परिवारवाले पहुंचे और उन्हें देवरिया जिला अस्पताल ले आए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि कसया में घायल हुए वकील की मौत हो गई, कार्रवाई की गई है।

तीन भाइयों में बड़े थे दिनेश
बेलवा बाजार गांव निवासी चंद्रिका गिरी की तीन संतानों में दिनेश बड़े थे। संतोष और जयप्रकाश छोटे हैं। मौत की खबर से मां शकुंतला देवी, पत्नी इंदू देवी, बेटों पीयूष और शिवम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। रविवार को घर से निकले दिनेश गिरी को क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन


सरल व मिलनसार स्वभाव के थे दिनेश
अपने व्यवहार से दिनेश गांववालों के बीच काफी लोकप्रिय थे। गांव का हर व्यक्ति उसने आसानी से बात करता और कुछ मुद्दों पर वे राय भी देते थे। गंभीर रूप से घायल दिनेश ने जब परिवारवालों से फोन पर बात की तो गांववालों को भी लगा कि वे ठीक हो जाएंगे, लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। हादसे के कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें