फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पर बहू-बेटों ने फेंका तेजाब

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। उमानगर मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग पर उनके ही दो बेटों और बहू ने तेजाब फेंक दिया। वह आंशिक रुप से झुलस गए। घटना शनिवार की शाम चार बजे की है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। सदर कोतवाली के उमानगर मोहल्ला निवासी नसीर 65 ने बताया कि उनके सात बेटे हैं। मैनुद्दीन, जैमुल और मैनुद्दीन की पत्नी हबीबुन साथ में रहते हैं। शनिवार की शाम चार बजे के करीब वह शौचालय गए थे। अपने कमरे में 60 हजार रुपये रखे थे। लौटकर आए तो रुपये गायब थे। उन्होंने बहू-बेटों से रुपये के बारे में पूछा और वापस मांगा। आरोप है कि बहू-बेटों ने नाराज होकर तेजाब फेंक दिया। मुंह पर गमछा लगा होने के कारण बच गया, लेकिन दोनों हाथ, पेट और पैर के कुछ हिस्सों पर जल गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित नसीर का मेडिकल परीक्षण कराया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें