फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में युवक की संदिग्ध हाल में मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
संदिग्ध हाल में पंकज की मौत को हत्या बताते हुए जाग लगाए ग्रामीणों को एसओ बृजेश सिंह ने वार्ता कर शांत कराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनकटा। एक शादी समारोह में वेटर का काम करने बिहार गए पचरुखिया गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को शव पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची बनकटा पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी पंकज यादव (19) वेटर का काम करता था। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ पचरुखी में एक समारोह में गया था। वहीं उसकी मौत हो गई। पचरुखी पुलिस ने जेब में मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर मंगलवार को मृतक के गांव के एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिवान रवाना हो गए। शाम को शव लेकर लौटे तो ग्रामीण पंकज की मौत को हत्या बताते हुए आक्रोशित हो गए। मामले का खुलासा करने की मांग करते हुए गांव के सामने सलेमपुर-मैरवा मार्ग को जाम कर दिया। बाद में एसओ बनकटा बृजेश सिंह ने परिजनों एवं ग्रामीणों को बिहार का मामला होने के कारण वहां केस दर्ज कराने की बात कह शांत कराया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मां यशोदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें