फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हॉर्न बजाएं गुजरी गोदान एक्सप्रेस,कीमैन घायल

विज्ञापन
कीमैन को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी लगाता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। नोनापार और भाटपाररानी स्टेशन के बीच बड़का गांव रेलवे ब्रिज पर बिना हॉर्न दिए गोदान एक्सप्रेस के गुजरने से एक कीमैन भागते समय घायल हो गया। साथी कीमैन की सूचना पर पहुंचे गांववालों ने ब्रिज के किनारे बने पिलर से उसे बाहर निकाला। उसका इलाज सीएचसी सलेमपुर में चल रहा है। नोनापार स्टेशन पर कार्यरत कीमैन चंद्रशेखर और संजय यादव शनिवार को रेलवे ट्रैक का पेट्रोलिंग कर रहे थे। भाटपाररानी स्टेशन से पूर्व बड़का गांव के सामने रेलवे पुल पर पहुंचे थे कि छपरा से मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस बिना हॉर्न दिए पुल पर पहुंच गई। बगल में नदी होने के वजह से कर्मचारी ने ट्रैक के किनारे बने पिलर पर कूद अपनी जान बचाई। अचानक से हुई घटना में कीमैन संजय घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से साथी कर्मी ने उसे अस्पताल ले गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने कहा कि ट्रेन चालक पर हॉर्न नहीं बजाने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें