फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी होश में नहीं आए रामखेलावन

विज्ञापन
हादसे में गंभीर रुप से घायल खोराराम निवासी रामखेलावन के घर पहुंचकर लोग हाल जानते रहे।v - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैकौली। लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास मंगलवार की रात हुए हादसे में घायल रामखेलावन की हालत में शुक्रवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ। पीजीआई में उनका उपचार चल रहा है। घरवालों के मुताबिक वह अभी भी कोमा में हैं। घर-परिवार और गांव में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

बरात से लौटते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो के पेड़ से टकराने से सभी पांच सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 15 वर्षीय सचिन, शिवपूजन और दलसिंगार ने अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद दम तोड़ा। गंभीर रुप से जख्मी कन्हैया की भी गुरुवार को सांसें थम गईं। बोलेरो में सवार कुल 11 लोगों में से नौ की मौत हो गई, जबकि दीपनारायण उपचार के बाद घर लौट आया है। रामखेलावन का अभी भी लखनऊ में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही वह कोमा में हैं। रामखेलावन की पत्नी आशा देवी के अलावा दोनों बेटे सोनू, संदीप और कुछ रिश्तेदार अस्पताल में रुके हैं। अन्य परिवार के लोग गांव में ही रुककर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर उनका हाल जानने के लिए लोग घर पहुंचते रहे। हादसे पर दुख जताते हुए घायल रामखेलावन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते रहे।

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा कन्हैया का शव
हादसे में जख्मी कन्हैया की गुरुवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शव देवरिया पहुंचा। पोस्टमार्टम होने के बाद करीब तीन बजे शव को गांव ले जाया गया। शव देखते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रीमा, बेटा अमृत, अंशिका और कृष का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में कुछ देर रुकने के बाद प्रशासन व घर के लोग शव को तत्काल बरहज सरयू तट पर ले गए। देर शाम अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख दे सरकार
चौहान महासभा की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ बरातियों की मौत पर दुख जताया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष रामकिशोर चौहान ने सरकार से पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की। बैठक में राजू चौहान, रामाज्ञा चौहान, रामबड़ाई गोंड, दयालू चौहान, विजय चौहान, भीम चौहान, वीरेंद्र चौहान, ओमप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें