फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश रामाश्रय यादव लखनऊ जेल में शिफ्ट होगा

विज्ञापन
देवरिया जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन
देवरिया। जिला जेल में बंद बदमाश रामाश्रय यादव की जेल बदलेगी। शासन ने उसे लखनऊ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। मऊ जिले के मबुधन इलाके का रहने वाला बदमाश रामाश्रय एक साल से अधिक समय से जिला जेल में बंद है। उसे एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

मऊ के मधुबन इलाके के रहने वाले बदमाश रामाश्रय यादव पर पूर्वांचल के कई जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती आदि के मामलों में केस दर्ज है। वर्ष 2013 में उसने भागलपुर ब्लॉक के प्रमुख पर जानलेवा हमला किया था। इसके दो साथी और थे। एक को कोलकाता से पकड़ा गया तो दूसरे को आजमगढ़ से। रामपुर कारखाना के तत्कालीन एसओ रहे रामअशीष यादव ने रामाश्रय और उसके साथियों को दो कार्बाइन के साथ पकड़ा था। कुछ साल पहले बलिया जिले में पेशी पर ले जाते समय वह ट्रेन से कूद कर भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। वाराणसी एसटीएफ ने उसे एक सीआरपीएफ जवान के घर से पकड़ा था। एक साल पहले वह देवरिया जिला जेल में शिफ्ट किया गया। पिछले दिनों जेल से उसने बलिया निवासी व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। इस मामले को शासन ने गंभीरता से लिया। 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव हरिनारायण गिरी ने आईजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं को बदमाश रामाश्रय यादव को लखनऊ जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इस बाबत जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना है कि रामाश्रय के जेल बदलने का आदेश उन तक नहीं पहुंचा है। उनका कहना है कि आईजी जेल के पास आदेश आया होगा। उनके आदेश पर रामाश्रय को लखनऊ जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें