फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टडी से भागा हिस्ट्रीशीटर, कोतवाल बेखबर
विज्ञापन


पुलिस ने 13 दिन पूर्व दुकानदार को धमकी देने का दर्ज किया था केस
लघुशंका के बहाने निकला बाहर, पहरेदार को धक्का देकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। दुकानदार पर असलहा तानने वाला हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से रात को भाग गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए रात को ही पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन शनिवार की देर शाम तक सफलता नहीं मिली। अपनी कमियों को छिपाने के लिए लापरवाह कोतवाल खुद को घटना से अंजान बता रहे हैं।
कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के हफुआ बलराम गांव निवासी अमरेंद्र सिंह नगर के चेरो रोड पर किराए के मकान में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान चलाते हैं। 13 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर डिस्को सिंह ने दुकान में घुसकर अमरेंद्र की कनपटी पर असलहा सटा दिया और दुकान बंदकर भाग जाने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज कराने से नाराज बदमाश खाकी को चुनौती देते हुए दुबारा दुकानदार को दुकान में घुसकर धमकी दी। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई और शुक्रवार को दोपहर में आरोपी डिस्को सिंह को हिरासत में ले लिया। आधी रात को हवालात में बंद डिस्को सिंह ने बाथरूम जाने का बहना बनाकर बाहर निकला और पहरा को धक्का देकर भाग निकला। शोर मचाने के बावजूद सो रहे पुलिसकर्मी नहीं जगे। कुछ देर बाद एसएसआई और सिपाहियों ने बदमाश को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। कोतवाल श्याम बिहारी का कहना है कि बदमाश हिरासत में लिया गया था। देवरिया कोर्ट के काम से आया हूं। इसलिए उसके भागने की जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से बदमाश के भागने की जानकारी मुझे नहीं है। बदमाश का भागना पुलिस की लापरवाही है। इसकी जानकारी करा रहा हूं। अगर ऐसा होगा तो इसमें दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
- शितांशु यादव, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें