फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से कार में लगी आग, धू-धूकर जली

विज्ञापन
शहर के पुरवा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कार में लगी आग और बुझाते फायर सर्विस के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे पर बुधवार की रात आठ बजे एक कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक ने किसी तरह से कूदकर जान बचाया। सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग बुझाई।
विज्ञापन

मेहड़ा पुरवां के रहने वाले सतपाल पुत्र मोहन बुधवार की रात आठ बजे अपनी कार में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास ही शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। कार चला रहे सतपाल और आगे की सीट पर बैठे एक अन्य ने कूदकर जान बचाई। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने वहां रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। किसी ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दे दी। कुछ देर बाद ही फायर सर्विस की गाड़ी पहुंच गई और आग बुझाई। इस दौरान करीब आधा घंटा तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें