फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के रोड शो में टूटी आचार संहिता, केस दर्ज

विज्ञापन
रमापतिराम त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी के रोड शो में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ गईं। जुलूस के दौरान एक तरफ बिना अनुमति ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया तो दूसरी तरफ तेज आवाज में डीजे भी बजता रहा। फ्लाइंग स्क्वॉड ने पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी के बाद सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर रमापति राम त्रिपाठी ने खरोह चौराहे से देवरिया, रामपुर कारखाना, पथरदेवा तक रोड शो किया। इसके लिए प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी, मगर जुलूस में मनमानी हावी रही। लंबे काफिले में तय संख्या से अधिक वाहन शामिल रहे तो खरोह चौराहे से सुभाष चौक तक जुलूस में डीजे की तेज आवाज शोर मचाती रही। यही नहीं, कई जगहों पर ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल हुआ। अनुमति पत्र में न डीजे का जिक्र था और न ही ड्रोन कैमरे का। सदर विधानसभा क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी शकील अहमद की टीम ने पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी के बाद सदर कोतवाली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तहरीर दी है। कोतवाल यादवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें