फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सदन से फरार तीनों किशोर मुंबई में

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- आजमगढ़ के लिए वाराणसी के ध्यानार्थ-----
विज्ञापन



बाल सदन से फरार तीनों किशोर मुंबई में
आजमगढ़ से मिले किशोर ने पूछताछ में पुलिस को दी है जानकारी
तीनों को बरामद करने में जुटी है कोतवाली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बाल सदन से फरार तीन किशोर मुंबई पहुंच गए हैं। पिछले दिनों आजमगढ़ से बरामद किशोर ने पुलिस को यह बात बताई है। पुलिस अब मुंबई में अपने सूत्रों से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन

आठ मार्च की रात को बाल सदन की खिड़की तोड़कर चार किशोर फरार हो गए। जानकारी होने पर जिम्मेदारों के माथे पर बल पड़ गया। बाल सदन के अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चार दिन पूर्व कोतवाली पुलिस एक किशोर को आजमगढ़ से बरामद कर देवरिया लाई। पुलिस ने किशोर से पूछताछ कर तीन अन्य के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। काफी कुरेदने के बाद बरामद किशोर ने बताया कि तीनों मुंबई चले गए हैं। मैं भी वहीं जाने वाला था, लेकिन नहीं जा पाया। किशोर के बताने के बाद कोतवाली पुलिस अब तीनों फरार किशोरों को बरामद करने में जुटी है। मुंबई में रहने वाले खास लोगों से किशोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस बाबत सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि बाल सदन से फरार तीनों के मुंबई में होने की जानकारी मिली है। पता कराया जा रहा है। जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें