फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की शाम को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है। अगस्तपार गांव निवासी कांता की 25 वर्षीय बेटी पूनम ने गांव के ही युवक संदीप से प्रेम विवाह किया था। दोनों से दो बच्चे हैं। संदीप ट्रक चलाकर परिवार की जीविका चलाता है। इस समय वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ है। बताया जा रहा है कि पूनम को परिवारवालों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार की शाम को उसने मायके वाले घर के एक कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि पूनम ने आत्महत्या किया है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें