फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में डूबा संविदा कर्मी, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमांव के बरसात गांव निवासी और संविदा कर्मी शत्रुध्न उर्फ सन्नी पांडेय सरयू नदी में डूब गया। देर शाम तक सुराग नहीं लग सका। वह अपनी मां को स्नान कराने के लिए मोहन सेतु के पास नदी तट पर आया था। पुलिस नाव के जरिए तलाश में जुटी है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जायजा लिया। बरसात गांव निवासी शत्रुध्न उर्फ सन्नी पांडेय बीए की पढ़ाई करने के साथ ही तहसील के आपूर्ति कार्यालय में संविदा कर्मी है। रविवार को अपनी मां 60 वर्षीय सरस्वती देवी को स्नान कराने मोहन सेतु स्थित नदी घाट पर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नहाने के दौरान वह डूबने लगा। कुछ ही देर में वह नदी में लापता हो गया। उसके बचाव में एक अन्य के भी डूबने की चर्चा रही, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। युवक के डूबने की जानकारी होने पर पहुंचे सपा नेता पीडी तिवारी ने एसपी से फोन पर युवक के तलाश में सहूलियत की मांग की। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तीन नावों आदि कि जरिए तलाश कराई जा रही है। गोरखपुर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। दूसरे युवक के बारे में भी पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें