फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस
विज्ञापन


अहिल्यापुर स्टेशन के पास झाड़ी में मिली थी लाश
पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। घर से लापता छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा 15 अगस्त को घर से कॉलेज के लिए निकली, देर रात तक वह घर नहीं आई तो छात्रा की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराया। 17 की सुबह अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास बागीचे में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने इसकी पहचान लापता छात्रा के रूप में किया और घरवालों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या व साक्ष्य छिपाने की की धारा में तरमीम करते हुए अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो सुनियोजित तरीके से करीबियों ने छात्रा की हत्या की है, लेकिन घरवाले पुलिस को कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। प्रभारी कोतवाल राजबीर यादव ने बताया कि गुमशुदगी की धारा में बढ़ोत्तरी कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसमें शामिल लोगों को सर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें