फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जा रही महिला से असलहा सटा कर गैंग रेप

विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पैदल मायके जा रही एक महिला को पांच बदमाशों ने असलहा सटाकर दुष्कर्म की और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। घटना किसी को बताने पर आरोपियों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। घर पहुंची महिला ने सब कुछ बताया और उसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गांव की महिला का मायका देवरिया-कसया मार्ग एक गांव में है। शनिवार की दोपहर वह पीड़िता बहन के देवर के साथ बाइक से रामपुर कारखाना कस्बे आई थी। बाइक बनवाने के चलते देवर ने मायके से पहले उतार दिया और चला गया। इसके बाद वह पैदल मायके के लिए चल दी। रास्ते में पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान तीनो मोबाइल से वीडियो भी बनाते रहे। महिला रोते-बिलखते मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें