फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने प्रधान को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। चुनावी रंजिश को लेकर एक गांव में दबंगों ने प्रधान को गाली गलौज दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। कार्रवाई के बजाए कोतवाली पुलिस टाल मटोल कर रही है। प्रधान ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के नादघाट गांव निवासी मुकेश सिंह उर्फ नागा प्रधान हैं। शुक्रवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग लाठी डंडा लेकर दरवाजे पर पहुंच गए और गाली देने लगे। यह देख प्रधान दंग रह गए। घर वालों ने विरोध किया तो दबंगों ने प्रधान की हत्या करने की धमकी दिया। यह देख गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। प्रधान ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी से मिलकर प्रधान ने धमकी देने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें