देवरिया। साइकिल से खाद लेकर घर जा रहा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गौरीबाजार थाना के ईटवा गांव की है।
गौरीबाजार थाना के ईटवा गांव निवासी 32 वर्षीय ताहिर अली पुत्र सहादत अली सोमवार की सुबह घर से साइकिल से खाद लेने बाजार आया था। दोपहर में ताहिर खाद लेकर घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर चकरोड में हाईटेंशन तार गिरा था। ताहिर करेंअ की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ उसका शरीर आग के गोले में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में ताहिर के पिता सहादत अली, पत्नी रुखसाना खातून, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उनका रो-रो कर हाल बुरा है। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है।