फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के गौरी खुर्द गांव में रविवार की शाम पत्नी से नाराज 32 वर्षीय युवक ने मकान की छत से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया। गौरी खुर्द गांव के हरीनाथ गोड़ की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और गांव पर ही रह कर खेती-बारी का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की दोपहर में पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज हरीनाथ ने मकान की छत से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें