फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बनाते समय लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर (देवरिया)। शटडाऊन लेकर लाइन बनाने पहुंचे लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सब स्टेशन पहुंच हंगामा किया और एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पकड़े गए कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुआं गांव निवासी रवींद्र यादव 38 वर्ष पुत्र स्व. धान यादव बैतालपुर विद्युत सब स्टेशन पर स्थायी लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। रविवार को सब स्टेशन से जुड़े सोपरी बुजुर्ग गांव की लाइन में खराबी आ गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद खराबी दूर करने पहुंचे रवींद्र ने हाइडिल पर मौजूद संविदा एसएसओ को चार बार फोन कर शटडाऊन लिया। रवींद्र को लगा कि बिजली काट दी गई है और वह पोल पर चढ़ गया। जैसे ही तार को बांधने के लिए हाथ बढ़ाया करंट की चपेट में आ गया। उसका पूरा शरीर झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ विद्युत उपकेन्द्र बैतालपुर पहुंच गई। हंगामे के बीच भीड़ ने कर्मचारियों को दौड़ाकर पकड़ना चाहा, लेकिन दो कर्मचारी भाग गए। एक को पकड़ने में सफलता मिली। पकड़े गए कर्मचारी को सोपरी गांव लेकर चले गए, जिसे मारपीट कर कमरे मे बंदकर किसी बड़े अधिकारी को मौके पर आने की मांग की जाने लगी। सूचना मिलने पर गौरीबाजार थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव, बैतालपुर चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें