फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर केस दर्ज, चालान-Deoria

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी घटना में फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक जाकिर हुसैन ने पुलवामा आतंकी घटना में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। शिक्षक पर कार्रवाई की मांग लेकर गुस्साए भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना के बसडीला मैनुद्दीन गांव निवासी जाकिर हुसैन पथरदेवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। पुलवामा हमले के बाद रविवार को उसने अपने फेसबुक पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो सोमवार को वे बघौचघाट थाने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने सहयोगियों संदीप तिवारी, करुणेश राय के साथ तहरीर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए बघौचघाट पुलिस ने केस दर्ज कर शिक्षक जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। तरकुलवा थाने में पूछताछ के बाद एसीएजेएम न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें