फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान का ताला तोड़कर सवा लाख की चोरी

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के पांडेचक चौराहे पर रविवार की रात शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बाक्स में रखा सवा लाख रुपये चुरा लिया। दुकान का मुनीम छिनैती के डर से रुपये कैश बॉक्स में ही रख कर घर चला गया था। दुकानदार ने रामपुर कारखाना थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी लेन नंबर दो निवासी विजय भान बरनवाल पुत्र स्वर्गीय राम नारायण की पांडेचक में देसी शराब की दुकान है। रविवार की रात दुकान का मुनीम रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी महेश यादव दो दिन की बिक्री का एक लाख 23 हजार रुपये कैश बॉक्स में रख कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर रुपये चुरा लिया। सोमवार की सुबह जब मुनीम दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ देखा उसने मालिक को सूचना दी। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कैश बाक्स में रखा रुपये गायब था। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें